बरेली, फरवरी 24 -- शीशगढ़, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं को अधिक बिल आने का बोझ झेलना पड़ रहा है उपभोक्ताओं ने जाफरपुर बिजली घर में शिकायत कर बिल निकलवाने की गुहार लगाई है। गांव बल्ली की मुन्नी देवी ने बताया कि तीन महीने बीतने के बाद भी बिल निकालने के लिए कोई नहीं आया है और बिल अपने आप जनरेट होकर अधिक आ रहा है। आरोप है कि मीटर रीडर तीन महीने से गांव में बिल नहीं निकाले आए हैं। ऐसे ही कई गांव और भी हैं जिनमें लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर बिल निकलवाने के लिए शिकायत की है। मीटर रीडर महावीर ने बताया कि उनके पास आठ गांव हैं जिसमें वह बिलिंग का कार्य कर रहे हैं। बल्ली,मदनापुर लखा, गुलड़िया,पदमी उनके कार्य क्षेत्र में नहीं है। प्रधान मदनापुर कामिल खान ने बताया तीन माह बीत गए है मीटर की रीडिंग द्वारा बिल नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.