घाटशिला, फरवरी 22 -- पोटका संवाददाता। राज्य में दाखिल खारिज (नामांतरण) की ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित होने का मामला शनिवार को विधानसभा सदन में गूंजा। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शून्यकाल के दौरान इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनों से नामांतरण से संबंधित आवेदन प्रज्ञा केंद्रों एवं आवेदकों द्वारा ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सदन में बताया कि पूर्व में किए गए खरीद-बिक्री से संबंधित नामांतरण लंबित रहने के कारण नई ऑनलाइन प्रविष्टि संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इससे जमीन से जुड़े मामलों में अड़चन उत्पन्न हो रही हैं और आम लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या व्यापक स्तर पर नागरिकों को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.