उरई, जनवरी 9 -- जालौन। संवाददाता सुढ़ार गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगे चार ट्रांसफॉर्मर से तीन ट्रांसफार्मर करीब एक पखवारे से खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलवा रहे हैं। जिसके चलते गांव के लोग परेशान हैं और उनमें रोष व्याप्त है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार में बिजली की आपूर्ति के लिए चार ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। इनमें से शराब ठेका के पास 63 केवीए, गोशाला के पास 25 केवीए और सामुदायिक शौचालय के पास रखा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर करीब एक पखवारे से खराब पड़े हैं। ट्रंासफॉर्मर खराब होने से लगभग आधे गांव की बिजली ठप पड़ी है। घरों में रखे इंवर्टर पहले ही जबाव दे चुके हैं। अब लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। सर्दी के मौसम में रात होते ही गांव में अंधेरा और संन्नाटा पसर जाता है। गांव के हरिदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.