विकासनगर, फरवरी 5 -- हरबर्टपुर नगर पालिका की ओर से अवस्थापना विकास निधि से करीब 18 लाख रुपये से बनाई गई सड़क तीन माह में ही उखड़ गई। निर्माण के दौरान शिकायत के बाद भी पालिका अधिकारियों ने बिना निरीक्षण के ही सड़क को पास कर इसका भुगतान कर दिया। जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वार्ड चार के सभासद विनोद कश्यप ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। दरअसल, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की ओर से अप्रैल 2025 में अवस्थपना विकास निधि से 19 कार्यों के टेंडर निकाले थे। जिसको लेकर सात सभासदों ने पहले भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी नगर पालिका ने बिना बोर्ड के अनुमोदन के ही इन कार्यों का कार्य आदेश ठेकेदारों को कर दिए। इस निधि के तहत वार्ड नंबर चार आसनबाग में मौसम सिंह के मकान से यासीन की दुकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य किया ...