गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में नवंबर, दिसंबर और जनवरी के कुल 90 दिनों में हुई अगलगी की घटनाओं में करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है। नब्बे प्रतिशत अगलगी बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। शेष घटनाएं अलाव तापने या खाना बनाने के दौरान उड़ी चिंगारी से भी हुई हैं। हथुआ और गोपालगंज अग्निशमन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 90 दिनों में जिले के 32 स्थानों पर अगलगी की घटनाएं हुईं। इनमें 22 आवासीय घर और 10 व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं, जिनमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। इसके अलावा गहना, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, अनाज, आभूषण, बाइक, साइकिल सहित कई बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निपीड़ित हिरापाकड़ गांव के दिलीप साह, जादोपुर के विक्की कुमार और विशाल कुमार, शहर की अंसारी खातून, वैद्यनाथ यादव तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.