भभुआ, जनवरी 1 -- जिला पदाधिकारी ने की बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक युवा पेज भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बाल संरक्षण योजनाओं, संस्थानों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि विगत तीन माह में बाल श्रम से मुक्त कराए गए कुल 02 बच्चों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है तथा उन्हें उनके माता-पिता को सौंपा गया है। परवरिश योजना के तहत जिले में कुल 563 स्वीकृत लाभुकों का विवरण ई-सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिनमें से वर्तमान में 433 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रायोजन योजना के तहत 126 लाभुकों को सहायता प्रदान की जा रही है। म...