मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले तीन महीने में शहर में आठ सड़कों और छह नालों का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम ने इसका कार्यादेश जारी कर दिया है। कुल सात वार्डों (11, 12, 14, 20, 24, 43 व 46) में निर्माण होना है। काम पूरा करने की समय सीमा एक से तीन माह तय की गई है। पांच वार्डों में सड़क व नाला और दो वार्डों (16 व 20) में सिर्फ सड़क बनेगी। वार्ड 46 में पेवर ब्लॉक से दो सड़कों के अलावा दो आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। कार्यादेश में मानकों के अनुसार नाले की सतह की स्लोपिंग बनाने को कहा गया है, ताकि सुगमता से पानी की निकासी हो सके। इसके अलावा सड़क का काम शुरू होने से पहले प्रीलेवल कराने को कहा गया है। इससे काम पूरा होने पर सटीक गणना हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.