भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित आधार केंद्रों पर कार्यरत 23 आधार ऑपरेटरों द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर यूआईडीएआई ने 17 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया था। साथ ही इनमें से पांच को एक साल के लिए ब्लैकलिस्टेड भी किया गया था। जबकि मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया था। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बीते चार दिसंबर को स्कूलों में संचालित आधार केंद्रों के नोडल अधिकारी मनोज कुमार शाही को दोषी ऑपरेटरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा वित्तीय हतोत्साहन की राशि तीन दिनों के अंदर वसूली करते हुए तत्काल जिला कार्यालय के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके तीन महीने बाद भी न तो आधार ऑपरेटरों से 17.10 लाख रुपये के जुर्माने की राशि की वसूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.