संतकबीरनगर, मई 8 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पीड़ित पिता ने 17 जनवरी को थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग तीन माह तक अभियुक्त लुक छिप कर रह रहा था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वृद्धि करते हुए अभियुक्त कोके उर्फ रामसुभग पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी कैथवलिया टोला धुसुकपुरवा को गिरफ्तार किया गया। हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.