हमीरपुर, फरवरी 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। हत्या करके फेंकी गई महिला की लाश के मामले में नामजद 25 हजार रुपए के इनामियां हत्याभियुक्त को कोतवाली और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में शंकरी पीपल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तीन माह से पुलिस को इसकी तलाश थी। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि 15 दिसंबर की सुबह वरदहा गांव निवासी 35 वर्षीय फूलन देवी निषाद का शव खेत व सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतका के पिता रामदास ने विजय उर्फ भुल्लू उर्फ बबलू, सोनू निवासी कलौलीतीर व एक अज्ञात के विरुद्ध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने विजय के पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। जबकि सोनू लगातार चकमा देते हुए घूम रहा था। सोनू के विरुद्ध 18 फरवरी को एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। मंगलवार ...