आगरा, मार्च 3 -- मेट्रो निर्माण कार्य के चलते एहतियात के तौर पर सेना ने पीआर (एमएच) गेट को बंद कर दिया है। करीब तीन माह तक स्टेशन हेड क्वार्टर और एमएच परिसर में प्रवेश के लिए लोगों को ग्वालियर रोड (मधु नगर ) गेट या हस्तिनापुर (सीओडी) गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। छावनी क्षेत्र में मेट्रो के द्वितीय फेज का निर्माण का कार्य चल रहा है। सुल्तानपुरा रोड पर बैरिकेडिंग कर पिलर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पास में ही सेना परिसर का पीआर गेट है। जिसे लोग एमएच गेट के नाम से भी जानते हैं। यहां निर्माण कार्य होना है। एहतियात के तौर पर सेना ने इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। अब लोगों को ग्वालियर (मधुनगर ) गेट एवं सीओडी गेट से ही प्रवेश मिलेगा। वहीं बंद पीआर (एमएच) गेट का छोटा दरवाजा खोलकर साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्रों के साथ पैदल मेडिकल स्टाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.