हाजीपुर, जनवरी 22 -- गोरौल,संवाद सूत्र। बीते अक्टूबर माह में अपहृत नाबालिग लड़की को गोरौल बाजार से बरामद कर लिया गया है। बताया गया है लड़की गोरौल बाजार में गाड़ी पकड़ने के फिराक में थी कि इसी क्रम में अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने उसे पकड़ लिया। ज्ञातव्य हो कि लड़की के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि थाने के सोंधो मुबारकपुर गांव निवासी अनुरोध कुमार, गुली पासवान, चन्द्रदीप पासवान सहित कई लोग मिलकर उसके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक लड़की को बरामद किया गया है। बयान हेतु न्यायालय में उपस्थित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...