बदायूं, फरवरी 23 -- क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन माह पहले दो किशोरियों को कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित परिवार का कहना है कि 14 नवंबर 2024 की रात करीब 11 बजे मनोज और अनोज, चचेरी-तहेरी दो नाबालिग बहनों को मेला दिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने काफी तलाश की और गांव में पंचायत बुलाई, जहां गांव के ही कुंवरपाल ने 20 फरवरी तक किशोरियों को वापस लाने की जिम्मेदारी ली और कहा कि कोई कानूनी कार्रवाई न करें वह लड़कियों को घर पहुंचा देगा। जब बीते दिन पीड़ित कुंवरपाल के पास गया तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी और कहा कि किशोरियां उसके पास हैं जो करना है कर लो, लेकिन वह उन्हें वापस नहीं देगा। पीडित परिवार का कहना है कि किशोरियां अपने साथ सोने-चांदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.