पाकुड़, मई 20 -- महेशपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम की अध्यक्षता में सभी डीलरों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से तीन माह क्रमश: जुन, जुलाई एवं अगस्त माह का राशन जून माह में ही बाटने का निर्देश दिया। बताया कि जून और जुलाई माह का राशन एक तारीख से 15 तारीख के बीच वितरण करना है। जबकि अगस्त माह का राशन वितरण 16 जून से 30 जून तक करना है। बैठक में ई-केवाईसी 30 जून से पहले शत: प्रतिशत करने का निर्देश दिया। बैठक में चीनी का भी वितरण ससमय करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी डीलरों को आवंटन एवं वितरण पंजी बनकर संधारण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में असादुल अंसारी, मिलन शेख, गौतम पाल, शैलेश चौरसिया के अलावे सभी डीलर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.