हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- रोडवेज के अधिकारियों, कर्मचारियों और चालक परिचालकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर 16 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया है। अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि वह किराए के मकान में रहते हैं। वेतन नहीं मिलने से किराया भी देना मुश्किल हो रहा है। कुछ ने तो बैंक से बच्चों की पढ़ाई के लिए ऋण लिया है और अपना मकान भी ऋण पर लिया हुआ है। उसका भी ऋण नहीं चुकाया जा रहा है। कब तक बिना वेतन के कार्य करना पड़ेगा, कुछ नहीं कह सकते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.