पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड की सौठा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में नल-जल योजना का पानी पिछले तीन महीने से पूरी तरह बंद पड़ा है। इससे नाराज और परेशान ग्रामीणों को अब मजबूरी में आयरन युक्त चापाकल का पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण नरेश कुमार निराला ने बताया कि जब गांव में नल-जल योजना की शुरुआत हुई थी, तब लोगों में काफी खुशी थी। स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन एक साल के भीतर ही योजना दम तोड़ गई। विभाग की उदासीनता के कारण आज तक पानी की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि आयरन युक्त पानी पीने से पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। इस समस्या को लेकर मिथिलेश कुमार, बलराम मिश्रा, राजकुमार विश्वास, मलंन देवी और इंदु ...