मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। मृत्युंजय बिहार में महिलाएं तीन महीने के बाद परिवार नियोजन से मुंह मोड़ रही हैं। महिलाओं को दी जाने वाली गर्भ निरोधक सूई अंतरा की समीक्षा में यह बात सामने आयी है। सूबे में 50 हजार से अधिक महिलाओं ने अंतरा की पहली सूई के बाद दूसरी सूई नहीं ली। सदर अस्पताल की स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा आलोक ने बताया कि अंतरा सूई का असर तीन महीने तक ही रहता है। गलत सलाह से प्रभावित होकर महिलाएं दूसरा डोज लेने नहीं आती हैं। एसकेएमसीएच में स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली ठाकुर ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं दूसरी डोज की तारीख याद नहीं रखती हैं। इसलिए भी डोज छूट रही है। इसके लिए लगातार महिलाओं की काउंसिलिंग की जा रही है। मुजफ्फरपुर में छह हजार ने नहीं ली दूसरी डोज: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुजफ्फरपुर में...