एटा, अप्रैल 21 -- जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय से जलेसर ब्लॉक में एडीओ पंचायत की तैनाती कर देने के तीन महीने बाद भी संबंधित एडीओ पंचायत ने कार्यभार नहीं संभाला है। संबंधित विभाग के कई बार नोटिस मिलने के बाद भी एडीओ पंचायत कार्य के प्रति लापवाह बने हैं। इसे देखते हुए डीपीआरओ ने उन्हें अंतिम नोटिस दे दी है। अगर अब भी एडीओ पंचायत चार्ज लेने नहीं पहुचे तो उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को डीपीआरओ मोहम्मद जाकिर ने बताया कि तत्कालीन डीपीआरओ केके सिंह चौहान के कार्यकाल में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एडीओ पंचायत धीरज गिरी को जनवरी माह में जलेसर ब्लॉक में एडीओ पंचायत के लिए तैनात किया गया। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने जलेसर में एडीओ पंचायत का कार्यभार नहीं लिया है। इसके चलते उन्हे कई बार नोटिस दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.