शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- तिलहर। 3 महीने बाद पुलिस ने महिला की ओर से भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया। बिहारीपुर मुड़िया गांव की सोमवती ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की रात उसकी एक भैंस चोरी हो गई थी। उसने भैंस को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर महिला ने कई जगह शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...