गढ़वा, फरवरी 5 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत भलुवानी गांव झरी राम की पत्नी रीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया है। थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाया था। उसने आवेदन में कहा था कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था। उसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बता शव भी नहीं दिया गया। उसके बाद परिवार के लोग घर वापस चले गए थे। आवेदन के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर बसंती को सौंप दिया। उसने आरोप लगाया था कि हॉस्पीटल में तैनात नर्स किरण यादव से मृत बच्चा के जन्म लेने की बात परिजनों को कहकर प्रसव के दिन ही मोटी रकम लेकर बच्चे को बेच दिया। उसके बाद जब हॉस्पीटल आकर संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.