मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। तीन महीने के अंदर कांगेस संगठन का विस्तार होगा। यह विस्तार जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इसके लिये सभी कांग्रेसजनों से राय मशविरा किया जा रहा है। ये बाते बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रामशंकर प्रसाद ने तिलक मैदान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से मनरेगा को खत्म करने की साजिश को नाकाम करने के लिये देशव्यापी आंदोलन करने की रूप रेखा तैयार कर रखी है। इसके लिये 10 जनवरी को जिलाध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि सर्व प्रथम संगठन की मजबूती के लिये कांग्रेसजन काम करेंगे और राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। जिला प्रभारी ने संगठन की मजबूती के लिये बारी-बारी से स्थानीय नेताओं से बातचीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.