भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। आत्म सुरक्षा के लिए छात्राओं को ट्रेनिंग देने वाली तीन महिला ट्रेनरों को एसपी अभिमन्यु द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने तीनों महिला ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र भी दिए। गत चार वर्षों से मिशन शक्ति अभियान के तहत तीनों ट्रेनर बीस हजार छात्राओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। कोआर्डिनेटर डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि तीनों महिला ट्रेनर बीस हजार से ज्यादा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित कर चुकी हैं। महिलाओं और छात्राओं में आत्म-शक्ति, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की भावना विकसित कर कराटे, मार्शल आर्ट और रोजमर्रा की चीजों (जैसे दुपट्टा, पेन, बैग) का इस्तेमाल कर आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...