लखनऊ, जनवरी 6 -- ई-रिक्शा सवार तीन महिला टप्पेबाजों ने पड़ोस में बैठी मां-बेटी के साथ अभद्रता कर उन्हें उलझा दिया और दोनों के गले से सोने की चेन व लॉकेट पार कर दिया। रकाबगंज चौराहे पर जब तीनों महिला टप्पेबाज उतर कर चली गईं, तब पीड़ित मां-बेटी को टप्पेबाजी का पता चला। पीड़ित ने ई-रिक्शा चालक की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए जांच की जा रही है। नाका हिंडोला के रथखाना निवासी मिथिलेश जायसवाल के मुताबिक वह बेटी के साथ तीन जनवरी की शाम अमीनाबाद पोस्ट आफिस से रकाबगंज चौराहा जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं। आरोप है कि इस बीच रिक्शा चालक ने जान-पहचान बताते हुए पीड़िता के पड़ोस व सामने तीन महिलाओं को बैठा दिया। इसके बाद रिक्शा चलने लगा...