धनबाद, मई 19 -- धनबाद बारिश होते ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गईं। शनिवार से रविवार शाम तक छह लोग सांप के डंसने का शिकार हो चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। सभी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। बरटांड़ निवासी 42 वर्षीय अर्जुन डे, सिंदरी के पीयूष रजवार, झरिया की प्रिया कुमार, जयरामपुर की दुलाली देवी और गिरिडीह निवासी 50 वर्षीय हलीजा खातून को सांप ने डंसा है। पीड़ितों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की मानें तो बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। इससे वे बाहर निकल जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि सांप के डंसने की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.