हाथरस, फरवरी 6 -- मुरसान: मुरसान क्षेत्र के गांव पटा खास के प्रधान पति ने तीन महिलाओें पर गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। मुरसान के गांव पटाखास के रहने वाले सुभाष कुमार ने बताया कि शाम लगभग 6.30 मुरसान के गांव नगला कृपा की तरफ से वापस अपने घर पर जा रहे थे। सभी गांव की रहने वाली थी, महिलाएं प्रधान के पति को मिली। जब प्रधान पति सुभाष कुमार ने इस बात का विरोध किया। तो एक युवक और तीनों महिलाओं ने प्रधान पति को घेर कर मोटरसाइकिल से गिरा लिया और गला दबाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप प्रधान पति सुभाष कुमार ने लगाया है। और वही सुभाष कुमार ने बताया कि एक युवक और तीनों महिलाएं उसके पास पहुंची और गाली गलौज करने लगी। जब प्रधान पति ने इसका विरोध किया तो ...