एटा, सितम्बर 27 -- एसडीएम कार्यालय में आयोजित सेवा पखवाड़ा और मिशन शक्ति अभियान के तहत विधायक सतपाल सिंह राठौर ने तीन महिलाओं को आवास आवंटन पत्र प्रदान किए। इसी दौरान चार अन्य महिलाओं को विरासत दर्ज कराकर निशुल्क खतौनी भी दी गई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से आवंटन पत्र और खतौनी प्रदान की। आवास आवंटन पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं में ग्राम कैल्ठा की रूबी देवी, नन्ही देवी और आमना शामिल हैं। वहीं ग्राम नथुआपुर की मीरा देवी, किताब श्री, ग्राम वीरपुर की सरस्वती देवी और ग्राम कैल्ठा की माया देवी को निशुल्क खतौनी दी गई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.