आगरा, जनवरी 3 -- आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस में निशुल्क हड्डी रोग शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह से ही मरीजों का आना-जाना रहा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को ठंड से बचने की जानकारी दी। इसके साथ ही कुल 16 मरीज देखे गए, जिनमें से 3 मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया है। इनमें 1 कूल्हे और 2 घुटनों के मरीज शामिल हैं, जिनका प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर किया जाएगा। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डॉ. विभांशु जैन एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा की सलाह पर दिव्यांग केंद्र के डॉ. नरेश रामनरेश यादव ने एक सीपी चाइल्ड को नेक कॉलर लगाया, जिससे वह सही तरीके से भोजन कर सके। इसके साथ ही उसे कैलिपर भी लगाया गया, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके। बच्चे के परिजन उसकी देखभाल करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.