झांसी, जून 17 -- झांसी (मोंठ), संवाददाता थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव तालौड़ में सोमवार दोपहर तीन मकानों में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक जानवरों का भूसा, घर-गृहस्थी का सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव तालौड़ निवासी रामजी दोहरे, संतोष दोहरे, धनुक बाई के आसपास मकान हैं। यह किसान और पशुपालक हैं। सोमवार दोपहर मौसम बेहद तल्ख था। तभी दोपहर रामजी दोहरे के भूसे वाले मकान में अचानक आग फैल गई। भूसा भरा होने की वजह से आग तेजी से पकड़ी। जिससे धू-धूकर मकान जल उठा। लोगो ने अपने साधनों को आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, गर्म हवाएं होने की वजह से लपटें ऊपर तक उठने लगी। उसने संतोष दोहरे के मकान को आगोश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.