बांदा, नवम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली में लापरवाही पर नाराजगी जताई और अफसरों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जे.रीभा ने जिला आबकारी अधिकारी से जनपद के बॉर्डर की दुकानों पर चेकिंग कर एवं अवैध शराब की आवक पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने परिवहन,व्यापारकर, स्टांप तथा विद्युत एवं खनन की वसूली बढ़ाने तथा प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा। मंडी की वसूली कम पाए जाने पर तीनों मंडी सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अनुपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत अतर्रा से स्पष्टीकरण मांगा। बबेरू व अतर्रा में वसूली कम होने पर फटकार लगाई। तहसीलदार से आरसी की वसूली में तेजी लाने को कहा। नगर निकायों से वसूली में गंभीरता दिखाने की हिदायत दी। संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.