समस्तीपुर, जनवरी 31 -- पूसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की महमदपुर देवपार पंचायत स्थित टीचर्स कॉलोनी (वार्ड-6) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिली इमारत की बालकनी से गिरकर 11 वर्षीय छात्रा अमीषा राज की मौत हो गई। मृतका उत्तर प्रदेश के सलेमपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद और पिंकी कुमारी की पुत्री थी। अमीषा केंद्रीय विद्यालय, पूसा में कक्षा 4 की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान किसी काम से वह घर की बालकनी में गई और अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाना के साथ किराए के मकान में रहती थी छात्रा: अमीषा यहां अपनी...