हरदोई, जनवरी 21 -- हरपालपुर। एक ही रात में तीन भैंस चोरी कर गायब करने की फिराक में चोरों ने उन्हें एक इंटर कॉलेज में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने समय रहते भैंसों को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी पिकअप सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिपलापुर मजरा भदर गांव निवासी अमित कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी की रात उनके घर के बाहर बरामदे में बंधी दो भैंसें तथा धर्मेंद्र की एक भैंस चोर खोल ले गए थे। चोरी की गई भैंसों को महितापुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर चोरी के इरादे से लाई गई भैंसों को बरामद कर लिया। वहीं मौके पर पिकअप डाला के साथ मौजूद मटका गांव निवासी सुरेंद्र राजपूत अन्य चोरों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.