प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई पुलिस ने मवेशी चोर को मैजिक डाला सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार रात दो बजे मैजिक डाला पर तीन भैंस लादकर दूसरे जनपद बेचने जा रहे मवेशी चोरों द्वारा भागने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुतौली गांव से रात में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान एक मवेशी चोर भागने में सफल रहा। सुबह दोनों मवेशी चोरों के खिलाफ कधंई पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुतौली गांव निवासी जावेद को जेल भेज दिया गया। एसओ कंधई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि चोरी की भैंस लादकर गैर जनपद बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन भैंस तथा वाहन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.