बक्सर, फरवरी 5 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने गुरुवार को शहर के शमशान घाट मोड़ के पास से शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 96 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि शमशान घाट से दो युवक बाइक से शराब लेकर नया बाजार की तरफ जाने वाले हैं। टाउन थाना की पुलिस तत्काल शमशान मोड़ पहुंच गई और वाहनों की जांच-पड़ताल करने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक दिखे। रोककर तलाशी लेने के दौरान इनके पास मौजूद तीन बोरों से करीब 96 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी जब्त कर ली। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नीरज कुमार पिता मोतीलाल गोंड और विश्वकर्मा कुमार पिता रामाशंकर ततवा बताया। दोनों नया बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.