मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- चौकी क्षेत्र के नवीगंज निवासी एक 45 वर्षीय महिला अपनी नाबालिग पुत्रियों के साथ घर से लापता है। 4 दिन बाद भी मां व पुत्रियों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। महिला के पुत्र द्वारा मामले की सूचना चौकी पर दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम नवीगंज निवासी जोगेंद्र शाक्य पुत्र स्व. वीरेंद्र शाक्य ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह गांव में ही काम करने गया था। जब शाम को वह वापस लौटा तो उसकी मां रामबेटी, 15 वर्षीय बहन संगीता, 13 वर्षीय सोनम व 11 वर्षीय खुशबू घर से गायब थीं। वह घर से खेत पर जाने की कहकर गई थीं। वापस न लौटने पर पीड़ित द्वारा उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मां का मोबाइल स्विच ऑफ जाने पर पुत्र को चिंता हुई। रविवार सुबह जोगेंद्र द्वारा मामले की तहरीर...