मुरादाबाद, जनवरी 20 -- पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार 50 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त एक बैग और सरिया का टुकड़ा बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर खागूवाला निवासी अभिषेक पुत्र छुन्नू ने अपनी दुकान से चोरी होने के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी देहात के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की घटना के सफल खुलासे पर व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार परमार एवं एसआई रजत चौधरी को सम्मानित किया और पुल...