मथुरा, मार्च 29 -- भाजपा पार्षद दल के नेता व पार्षदों ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी से पोतरा कुंड व शौ-शैया (टीएफसी) के पार्किंग ठेके में अनियमितता बरतते हुए नियम विरुद्ध ठेका उठाने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए ठेका निरस्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त दोनों पार्किंग स्थलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पार्किंग शुल्क वसूली के लिए ठेका उठाया गया था। इसके ठेके के लिए तीन फर्मों ने प्रतिभाग किया था, लेकिन तीनों फर्म वैध अदेयता प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं कर सकीं। इसके चलते निविदा को 14 मार्च 2024 को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी। इसके चलते पूर्व ठेकेदार की फर्म श्री बांके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.