औरैया, दिसम्बर 26 -- कस्बे के मुहल्ला फिरोजनगर निवासी निशा खां ने अपनी ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। निशा का विवाह बीते 19 फरवरी 2025 को नौशाद खान, निवासी चिपेटी, अंबेडकर नगर, मूसानगर जिला कानपुर देहात से हुआ था। शिकायत में निशा ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड करवाने के बहाने गर्भपात के लिए दबाव डाला गया और तीन बार पति द्वारा तलाक़ घोषित कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके साथ ही धमकी दी गई कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो जान से मार दिया जाएगा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नौशाद, ससुर इस्लाम, देवर दिलशाद, जेठ शमशाद और उनकी पत्नी हिना, जेठ लुकमान और उनकी पत्नी रजिया, जेठ इमरान ...