लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक विवाहिता ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति मारपीट कर अश्लील वीडियो दिखा आप्रकृतिक संबंध बनाता था और तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गोमतीनगर विस्तार थाने में एक विवाहिता ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि इंदिरानगर के चांदन निवासी युवक से 2022 में शादी हुई थी। पिता ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बावजूद पति व सास बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। साथ ही एक प्लाट की मांग करने लगे। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। सितंबर 2025 में पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। काफी समय मायके में रहकर उसने इलाज कराया। आरोप लगाया कि उसका पत...