देवरिया, जनवरी 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही प्लास्टिक की बोरियों में रखी 6 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली (कुल 54 लीटर), चोरी की तीन बाइक तथा दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू कुमार साहनी पुत्र नैपाल साहनी निवासी ग्राम खुर्द टढ़वा, पोस्ट बकुलारी, थाना गुठनी, जिला सीवान बिहार तथा विशाल गिरी पुत्र अनिल गिरी निवासी ग्राम नोनार पाण्डेय, पोस्ट कोठीलवा, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य अभियुक्त शिवकुमार मौके से मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामले में आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।...