महाराजगंज, फरवरी 9 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। खनुआ चौकी पुलिस ने रविवार को भारत से बाइक पर लादकर नेपाल क्षेत्र में ले जाई जा रहीं 80 किलो अनार व 370 किलो केला के साथ तीन आरोपितों को पकड़ लिया। पकड़े गए अनार, केला, बाइक व आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल रविवार को कांस्टेबल अमरेश राय, अवनीश यादव व सुरेश सिंह के साथ खनुआ गांव के बजरडिहवा टोला के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन व्यक्ति बाइक पर कोई सामान लेकर नेपाल सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिये। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बाइक छोड़ कर तीनों आरोपी नेपाल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम दुर्गेश गुप्ता, विनय बनिया व प्रदीप निवासी मझगा...