अमरोहा, जनवरी 2 -- ढवारसी, संवाददाता। संभल जिले के केला देवी थाना क्षेत्र में गंवा मार्ग पर मूसापुर गांव के अड्डे पर बुधवार देर शाम बाइक सवार आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक आदमपुर निवासी 21 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गंगाशरण संभल जिले के गांव अमावती कुतुबपुर में मकान चिनाई का कार्य कर रहा था। बुधवार शाम अरुण अमावती कुतुबपुर गांव निवासी अपने दोस्त ओसवाल पुत्र सत्यवीर के साथ बाइक से संभल की ओर जा रहा था। मूसापुर गांव के अड्डे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अरुण की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। इस बावत जानकारी मिलते ही परिवार में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.