नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा, संवाददाता। ई-रिक्शा चालक को लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने भाई की जमानत के लिए पैसे जुटाने के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 अप्रैल को आरोपियों ने फेज-वन थाना क्षेत्र से एक ई-रिक्शा को बुक किया था। सुनसान इलाके में ले जाकर चालक के साथ मारपीट की। बदमाश सिर पर हमला कर नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी। सेक्टर-16 नोले की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे और ई-रिक्शा पलट गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.