बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपहरण का केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उसकी तीन संतान थीं। 2020 में पत्नी घर छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी। विदाई का प्रयास किया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। 14 जुलाई 2024 को जब परिवार वाले ससुराल गए तो पता चला कि पिछले 10-12 दिनों से पत्नी बच्चों क साथ लापता है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...