अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- गनाई निवासी दीपा देवी अपने तीन बच्चों के साथ धरने पर बैठेगी। वह राजकीय जूनियर हाईस्कूल छिताड़ में परिचालक के पद पर कार्यरत उनके पति राकेश चंद्र के एसीपी के भुगतान की मांग कर रही हैं। कहा कि छह दिसम्बर तक भुगतान नहीं किया गया तो वह बच्चों के साथ उप शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठने पर मजूबूर होंगी। महिला ने पति को भुगतान करने के बजाए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...