चतरा, फरवरी 11 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्यार अंधा होता है यह सुना जाता था, लेकिन बुधवार को यह देखने को भी मिला। प्यार में अंधी एक तीन बच्चों की मां ने सामाजिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर अपने प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ी है। मामला चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव का है, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, महिला का पति आजीविका चलाने के लिए मुंबई में रहता है। पति की अनुपस्थिति में महिला का प्रेम प्रसंग अपने ही एक परिचित युवक के साथ परवान चढ़ा। बताया जाता है कि महिला पिछले चार दिनों से अपने प्रेमी के साथ पन्दनी गांव स्थित अपने ही घर में रह रही थी। जब इस बात की भनक ग्रामीणों को हुई, तो मामले ने तूल पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों की मदद से मामले को मयूरहंड थाना लाया ग...