कौशाम्बी, जनवरी 29 -- पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला तीन बच्चों की मां है। पति ने बताया कि मायके में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया गया। तमाम बंदिशों के बावजूद बुधवार को महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...