जहानाबाद, सितम्बर 16 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के कुतवन चक के रहने वाले तीन बच्चे की मां पति व बच्चे को छोड़कर फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले तीन बच्चे की मां घर से एकाएक लापता हो गई थी। महिला के पति देर शाम तक पत्नी के घर आने का इंतजार करते रहे। लेकिन वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू किया दो दिनों तक सगे संबंधियों कि यहां भी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। महिला के पति ने नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर पुलिस से पत्नी की खोजबीन की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...