मऊ, जनवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीकअप में लेकर जा रहे चोरी की तीन बकरियों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद बकरियों और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाना रामपुर पहुंचाया। रामपुर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते 9 जनवरी को नेमडाढ क्षेत्र से चोरी की गई बकरियों में से कुछ को पिकअप पर लादकर चार लोग नेमडाढ चट्टी से बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने नेमडाढ पुल के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में आती पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें तीन चोरी की बकरियां बरामद ह...