गंगापार, फरवरी 2 -- ट्रांसफार्मर से सटा हुआ विद्युत तार बांस के सहारे महज तीन से चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है। उसी विद्युत तार से पूरे बाजार और गांव में बिजली की सप्लाई की जा रही है। मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार में एक ट्रांसफार्मर से बांस के सहारे 440 वोल्ट की बिजली सप्लाई दी गयी है। उक्त ट्रांसफार्मर से निकला विद्युत तार जमीन से तीन या चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है,जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में बांस के सहारे लगे तार में विद्युत आपूर्ति के समय अगर कोई व्यक्ति,वाहन और मवेशी चपेट में आया तो निश्चित ही बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर से लगे बांस में ही कटिया मारकर पूरे बाजार में बिजली की सप्लाई हो रही है,जानकारी होते हुए भी विद्युत विभाग के अधिकारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.