लखनऊ, सितम्बर 7 -- इंदिरानगर के वसुंधरा एन्क्लेव पते पर तीन फर्जी फर्मों ने करीब 1.20 अरब रुपये का कारोबार दिखाया। जिस पर 16 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। जब राज्यकर के अधिकारियों ने फर्म की जांच की तो सामने आया कि अस्तित्व में ही नहीं है। इन तीनों के खिलाफ राज्यकर सहायक आयुक्त गौरव सिंह राजपूत ने इंदिरानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फर्जी फर्मों के नाम देव ट्रेडिंग, गंगोत्री इंटरप्राइजेज और आराध्या इंटरप्राइजेज है। इंदिरानगर स्थित वंसुधरा अपार्टमेंट 19 ए/5 के पते वंदना त्रिपाठी ने देव ट्रेडिंग नाम से फर्म का पंजीकरण कराया। फर्म के मालिक विवेक त्रिपाठी हैं। फर्म का स्थायी पता मध्य प्रदेश के रीवा स्थित बरसैता है। फर्म ने 2024-25 में 8.80 करोड़ और 2025-26 में 2.63 करोड़ कारोबार किया। इस तरह दो वर्ष में कुल 11.44 करोड़ रुपये कारोबार किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.